बटियागढ़: बेबस नदी की बाढ़ में फंसे 2 युवकों का केरबना चौकी पुलिस और sdrf ने किया रेस्क्यू,सुरक्षित निकाला
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के केरबना चौकी अंतर्गत सेमरा कछार गांव में बेबस नदी में बाढ़ आने से 2 युवक नदी पार फंस गए, युवकों के फंसे होने की सूचना पर केरबना चौकी प्रभारी पवन तिवारी,पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पँहुचे औए sdrf टीम को बुलाकर रेस्क्यू कर सुम्मेर पारदी और संजय पारदी निवासी गुगराकला को सुरक्षित निकाला गया,दोनो युवक मछली पकड़ने के लिए नदी पार गए थे