बटियागढ़: सड़क नहीं होने के कारण सूरजपुरा गांव तक नहीं पहुंच सका जननी वाहन, गर्भवती महिला को खाट पर लेकर पहुंचे परिजन
बटियागढ़ ब्लाक की सीमा से सटे आदिवासी अंचल के सूरजपुरा गांव तक पक्की सड़क नही होने से जननी वाहन गांव तक नही पँहुच सका.यंहा गर्भवती महिला शीला भील पति पूरन भील उम्र 35 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर जननी वाहन को बुलाया गया,लेकिन सूरजपुरा गांव की कच्ची सड़क में कीचड़ और पानी भरे होने से जननी वाहन गांव तक नही पँहुच सका.गर्भवती महिला को खाट से वाहन तक भेजा गया