बटियागढ़: सीसी सड़क की मांग को लेकर बटियागढ़ जनपद पंचायत पहुंचे अगारा गांव के लोग, दिया ज्ञापन
बटियागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अगारा के ग्रामीण सीसी सड़क निर्माण की मांग को लेकर आज बटियागढ़ जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे और जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बटियागढ़ के नाम एक ज्ञापन दिया ज्ञापन में मांग की गई है कि शहजादपुरा से मुख्य मार्ग तक करीब 2 किमी तक कच्ची रास्ता है जिससे निकलने में सभी को परेशानी होती है