इंदौर: मालवामिल इलाके की बेकरी गली में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शारीरिक परेशानियों से थी परेशान
Indore, Indore | May 9, 2024 इंदौर के मालवा मिल इलाके की बेकरीगली में रहने वाली 19 वर्षीय निधि नामक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। निधि बचपन से ही एक हाथ और एक पैर की समस्या से ग्रसित थी। वहीं पिछले कुछ दिनों से उसे और भी कई परेशानियां होने लगी थी। वहीं आज युवती के द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं फिलहाल पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।