इंदौर: परदेसीपुरा इलाके में किराए पर रहने वाली एक छात्रा का उसके मकान मालिक ने बनाया अश्लील वीडियो, छात्रा ने दर्ज कराई शिकायत
Indore, Indore | May 9, 2024 इंदौर के परदेसीपुरा क्षेत्र में किराए से कमरा लेकर रहने वाली एक छात्रा ने अपने मकान मालिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है। छात्रा द्वारा बताया गया कि उसके मकान मालिक के द्वारा उसके अश्लील वीडियो निकाल लिए है, जिससे मकान मालिक के द्वारा उसे लगातार डराया धमकाया जा रहा था। जिसमें पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।