इंदौर: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का हुआ अचानक निधन, रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम मोहन यादव
Indore, Indore | May 9, 2024 इंदौर में आज भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता गोविंद मालू का अचानक निधन हो गया। जिसके बाद रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल होने पहुंचे। जिन्होंने मीडिया से चर्चा में गोविंद मालू की निधन को भाजपा के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया।