इंदौर: द्वारकापुरी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपने ही घर में जहर खाकर की आत्महत्या, लोन रिकवरी के दबाव से था परेशान
Indore, Indore | May 9, 2024 इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपने ही घर में जहरीली वस्तु खाकर की आत्महत्या कर ली। वही युवक क्लॉथ मार्केट में काम करता था, जिसने मोबाइल ऐप के माध्यम से कोई लोन लिया था, जिसकी रिकवरी को लेकर उसे लगातार परेशान किया जा रहा था और उसे बदनाम करने की धमकियां भी दी जा रही थी। संभवतः इसी कारण के चलते उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।