इंदौर: खजराना क्षेत्र में पति ने पैसों को लेकर हुए विवाद में पत्नी की पत्थर से पीटकर की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Indore, Indore | May 9, 2024 इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले एक पति के द्वारा पैसों को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी को पत्थरों से पीटकर घायल कर दिया था। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसमें पुलिस में धाराओं का इजाफा करते हुए हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही पुलिस के द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है