हथुआ: मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 18 लीटर देशी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त
मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 लीटर देसी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर सुरबनिया गांव के समीप सड़क किनारे वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई, जिसमें शराब रखी हुई मिली। पुलिस ने मौके से पचफेरा गांव निवासी अमरेन्द्र दुबे और फतेह कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।