मोकामा: मोकामा पुलिस ने गुप्त सूचना पर हत्या के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Aug 19, 2026 मोकामा थाना की पुलिस ने आसूचना संकलन और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बुधवार को लगभग 7 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस को आरोपी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।