चानन: कुंदर गांव में पेट्रोल पंप के पास से पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को किया गिरफ्तार
चानन थाना की पुलिस ने कुंदर गांव में पेट्रोल पंप के समीप से 10 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसे बुधवार अपराह्न 2:15 बजे चानन थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में कुंदर गांव के रहने वाले पतिदेव राम के पुत्र विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया गया. चानन थाना में कांड संख्या 65/26 दर्ज किया गया है.