सामरी कुसमी: वट सावित्री व्रत पर आस्था का संगम, सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना की
कुसमी सामरी शनिवार जिले में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु, परिवार की खुशहाली और संतान के सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा स्थलों पर पहुंचने लगीं। वट वृक्ष के नीचे विधिवत पूजा कर व्रत कथा का श्रवण किया