गुन्नौर: धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया
धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि तभी एक युवक पीड़ित के घर में घुस आया और किशोरी को दबोच लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया।