मुरादाबाद: मझोला इलाके में नाली के विवाद को लेकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
मुरादाबाद जिले के मझोला थाना इलाके में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है, मारपीट की घटना को लेकर दो ही पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई है, पुलिस के द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए मामले में जांच के आदेश दे दिए है।