मुरादाबाद: मझोला पुलिस ने अवैध स्लॉटर हाउस में की छापेमारी, 9 लोगों को किया गिरफ्तार
मुरादाबाद जनपद के मझोला पुलिस के द्वारा टीपी नगर में छापेमारी करते हुए बंद पड़े हुए स्कूल के अंदर अवैध स्लाटर हाउस को बंद करने के काम को अंजाम दिया गया है, मुरादाबाद पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है, इसी क्रम में पुलिस के द्वारा छापेमारी करने के काम को अंजाम दिया है, पुलिस ने स्लाटर हाउस से 9 लोगो को गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की गई है।