भगवानपुर: संजात पंचायत में पंचायत सचिव राजेश कुमार राकेश को भावभीनी विदाई दी गई, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण हुए भावुक
भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज संजात में पंचायत सचिव राजेश कुमार राकेश के सम्मान में रविवार को दोपहर करीब दो बजे भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पंचायत सचिव के कार्यों, शालीन व्यवहार और आम लोगों से सीधे जुड़ाव को याद करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।