चरपोखरी: चरपोखरी में निकला भव्य तिरंगा सोभा यात्रा #operationsindoor
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के जांबाज जवानों द्वारा किए गए अभूतपूर्व शौर्य के प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों तथा आम लोगों ने गुरुवार की शाम 5 बजे के करीब चरपोखरी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा भाजपा के चरपोखरी मंडल अध्यक्ष विकास कुमार विकी के नेतृत्व में निकाली गई।