कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन आज हरिद्वार के दौरे पर रहे। मुख्य सचिव ने कुंभ की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला-2027 के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कि कुंभ मेले से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएंगे , ताकि श्रद्धालुओं और आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान मेले से जुड़े अधिकारी और उत्तराखंड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
#आनंदवर्धन #मुख्यसचिवउत्तराखंड #मुख्यसचिव
#हरिद्वार #कुंभमेला #कुंभमेला2027