HAPUR DESK :- हापुड़। शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के आवास पर हुई करोड़ों रुपये की डकैती के बाद राजनीतिक और व्यापारिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। घटना के बाद भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की।
मंगलवार को नरेंद्र अग्रवाल के आवास पहुंचे विनीत शारदा ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ कठोर नीति पर काम कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
मीडिया से बातचीत में विनीत शारदा ने कहा, “नरेंद्र अग्रवाल के परिवार के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। जिस तरीके से अपराधियों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया