HAPUR DESK :- हापुड़। शहर के गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत के बाद मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। शोकाकुल परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर समय रहते उचित निर्णय न लेने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार, प्रसव के लिए भर्ती कराई गई महिला का ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने बच्चे का जन्म कराया था। परिजनों के मुताबिक जन्म के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे विशेष चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। परिवार का आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद बच्चे को उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने में देरी की गई।
परिजनों का कहना है कि अस्पताल की ओर से उन्हें लगातार उपचार जारी रहने और स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी दी जाती रही। मंगलवार की सुबह अस्पताल से फोन आने पर परिवार के लोग तत्काल वहां पहुंचे, लेकिन तब तक नवजात दम तोड़ चुका था।
मौत की सूचना मिलते ही परि�