जगदलपुर: जगदलपुर में पीएटी और पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 697 परीक्षार्थी हुए शामिल
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) और प्री-वेटेरिनरी पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीवीपीटी) प्रवेश परीक्षा रविवार 28 जून को कड़ी सुरक्षा और सख्त अनुशासन के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता इंतजामों के कारण परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सुचारू रही।