महरौनी: ग्राम अगौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में आगजनी से बचाव हेतु स्कूली बच्चों को दिया गया प्रशिक्षण
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अगौरा में अग्निशमन यंत्र के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया।