फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने जेपी नड्डा पर कटाक्ष किया, कहा- सीएम नीतीश कुमार को देखने आए हैं जेपी नड्डा
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा के बिहार दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे कहा कि भाजपा ने अपने आप को गिरवी रख दिया है। जेपी नड्डा सीएम नीतीश कुमार को देखने आए हैं कि वह ठीक-ठाक है या नहीं।