भादरा: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुंदड़िया बड़ा में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
भादरा के मुंदड़िया बड़ा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेलकूद, सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। मेधावी छात्राओं, अनुशासित विद्यार्थियों, साथिनों व अन्य प्रतिभाओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण पर जोर दिया गया।