जनगणना 2027 के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
- तकलेच में 39 प्रगणकों और 6 सुपरवाइजरों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण, आवश्यक सामग्री के साथ जनगणना कार्य के लिए किया रवाना
Bushahr Today TV
तकलेच/रामपुर। उप तहसील तकलेच में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए 39 प्रगणकों और 6 सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राजमाता शांति देवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच के ऑडिटोरियम में किया गया।
समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार तकलेच अनमोल शर्मा ने की। फील्ड ट्रेनर गोविंद शाक्या और सुनील कुमार ने प्रगणकों व सुपरवाइजरों को जनगणना के द्वितीय चरण से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए।
प्रशिक्षण के उपरांत उप तहसील प्रशासन तकलेच की ओर से सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना कार्य के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गई। नायब तहसीलदार ने सभी कर्मचारियों को जनगणना कार्य को जिम्मेदारी और निर्धारित नियमों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रशासन की ओर से प्रतिभागियों के लिए भोजन एवं जलपान की भी उचित व्यवस्था की गई। अंतिम दिन प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर जनगणना कार्य के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर उप तहसील कार्यालय तकलेच से कार्यालय कानूनगो गोविंद भारती, पटवारी अजय नेगी, तकनीकी सहायक कविता, पटवारी सहायक माइकल धीमान, चैत राम और सुनील कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Ani, Kullu | Aug 27, 2026