बड़हरा : पिपरपाति गांव में गंगा कटाव से कई घर विलीन, राजद नेता रघुपति यादव ने स्थल पर पहुंचकर लिया जायजा*
बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के *पिपरपाति गांव में गंगा नदी उफान पर है और तेज रफ्तार से बढ़ रही है।* कटाव के कारण आज कई घर गंगा में विलीन हो गए हैं और पूरे गांव को खाली कराया जा रहा है।
कटान की जानकारी मिलते ही *राजद नेता रघुपति यादव* पिपरपाति गांव स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
रघुपति यादव ने *भोजपुर जिलाधिकारी, बड़हरा अंचलाधिकारी एवं एडीएम आपदा विभाग* से बात कर गांव को बचाने और पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत देने का आग्रह किया #
Arrah, Bhojpur | Sep 1, 2026