सिमडेगा: सिमडेगा-रांची मार्ग पर अरानी के पास बाइक दुर्घटना में व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
सिमडेगा रांची मुख्य मार्ग अरानी के पास रविवार के शाम 7:00 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में गिरने से फूल जेम्स नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायल को वहां के स्थानीय लोगों द्वारा सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया बताया गया कि फुलवा टांगर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से लौट रहा था, इसी दौरान गिरा और हेलमेट नहीं पहनने की वजह से माथे में चोट लगी।