पिछोर: जनपद पंचायत सभागार में ग्राम प्रतिनिधियों ने संभाली कमान, जीरो डोज बच्चों को मिलेगी जीवन सुरक्षा
आज मंगलवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे पिछोर के जनपद पंचायत सभागार में एक बैठक संपन्न हुई,ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और टीकाकरण की स्वीकार्यता बढ़ाने के मध्य प्रदेश शासन के उद्देश्य को ज़मीन पर उतारने के लिए पिछोर ब्लॉक मेडिकल ऑफ़िसर (BMO) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।चुनौती से निपटने के लिए,हाल ही में 'उन्मुखीकरण कार्यक्रम' के तहत एक आयोजन किया गया।