जगदलपुर: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राजीव भवन में प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार पर किसानों से धान खरीदी में धोखा देने के आरोप लगाए
बुधवार को दोपहर 3 बजे को राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला । दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने कहा था कि वह किसानों से 21 क्विंटल धान एकमुश्त खरीदेगी परन्तु किसानों से न तो 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है न ही एकमुश्त खरीदी की जा रही है।