जगदलपुर: संभाग की 258 लैम्प्स समितियों को माइक्रो एटीएम मशीन का सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया वितरण
राज्य शासन के किसान हितैषी नीति के सकारात्मक क्रियान्वयन की दिशा में समूचे बस्तर संभाग अंतर्गत सेवारत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर द्वारा संभाग के सभी 258 लैम्पस समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा मुहैया कराई गई है। जिससे समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसान एक बार में 10 हजार रुपए तक आहरण करने के साथ ही अन्य सुविधाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।