रामगंजमण्डी: वृंदावन कॉलोनी के मकान से एक लाख रुपए के आभूषण और नकदी चोरी, मंदिर जाने के दौरान हुई वारदात
रामगंजमंडी। खैराबाद रोड स्थित वार्ड नंबर 2 की वृंदावन कॉलोनी में जन्माष्टमी की रात चोरी की वारदात सामने आई। पीड़ित महिला मंदिर गई हुई थी, जबकि उसके पति घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते मकान में घुसा और अलमारी का ताला तोड़कर सोने के आभूषण व नकदी चोरी कर फरार हो गया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है।