फतेहपुर स्लग- थरियांव में सेवा संकल्प यात्रा का भजपा युवा नेता शिवम नंदवंसी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत
एंकर- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का थरियांव में भाजपा युवा नेता शिवम नंदवंसी के नेतृत्व में डीजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। यह यात्रा प्रधानमंत्री के कर्म क्षेत्र काशी-वाराणसी से गंगाजल लेकर शुरू हुई है।
यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा युवा मोर्चा से शिवम नंदवंशी ने बताया कि यह यात्रा विकसित भारत के संकल्प को लेकर हर गांव-गांव पहुंचकर मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में युवाओं को जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं में जबरदस्त जोश है और 2027 में योगी सरकार की पुनः वापसी में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी।
विजुअल में देखा जा सकता है कि यात्रा में डीजे, प्रचार वाहन और सैकड़ों बाइकों के साथ भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। थरियांव बाजार में यात्रा के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद यात्रा फतेहपुर शहर की ओर रवाना हो गई।
इस अवसर पर थरियांव मंडल के युवा कार्यकर्ता शिवम नंदवंशी के नेतृत्व में मंडल उपाध्यक्ष महेश दिवाकर, दीपू सविता, ईशांत तिवारी, सुमित पाल, करण लाल, मंसू पाल सहित भाजपा के अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
MYogiAdityanath Vikram Singh न्यूज़ वाणी Viral News News24 उत्कर्ष धारा न्यूज़ पेपर फतेहपुर बीजेपी शिवम नंदवंशी BJP Uttar Pradesh Mukhlal Pal Amit Shah