51 हज़ार युवाओं को पीएम ने दिए नियुक्ति पत्र,
प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 81 अभ्यर्थियों को सौंपे पत्र
यूपी हेड नागेंद्र पांडे
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अटल प्रेक्षागृह में शनिवार को 20वें 'रोजगार मेले' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से रिमोट का बटन दबाकर देशभर के 51,000 से अधिक नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर की। इसी क्रम में प्रयागराज में आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक) अनुप्रिया पटेल ने 81 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
नियुक्ति पत्र पाने वालों में मुख्य रूप से केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड, जल शक्ति, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), रेलवे और डाक विभाग में चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, "यह पद आपकी मेहनत और लगन का परिणाम है। सेवा में जनसेवा की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए। जब आप अपनी ड्यूटी को सर्वोच्च मानकर काम करेंगे, तो देश को एक नई दिशा मिलेगी और हम वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बना सकेंगे।"
समारोह में केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर (CGST) के आयुक्त श्री रंजीत कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रोजगार मेला युवाओं के संकल्प को राष्ट्र सेवा से जोड़ने का महत्वपूर्ण पड़ाव है। कार्यक्रम में विधायक वाचस्पति, विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य कार्मिक अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा, CGST के अपर आयुक्त एम. रहमान और संयुक्त आयुक्त राहुल टी. परमार सहायक आयुक्त डी के अस्थान सहायक आयुक्त पी के सिंह सहायक आयुक्त राजेश्वर प्रसाद अधीक्षक संजीव कांत पांडेय अधीक्षक ताहिर मलिक अधीक्षक वी एस यादव आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन अपर आयुक्त एम. रहमान ने दिया।