मवाना: हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव माख्खा नगर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, मंत्री दिनेश खटीक अस्पताल पहुंचे
Mawana, Meerut | Sep 12, 2026 हस्तिनापुर के माख्खा नगर में शुक्रवार को लगभग 6:00 बजे शाम युवक नितिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई अस्पताल में ले जाया गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं इस दौरान परिवार में जहां कोह राम मचा हुआ है वहीं राज्य मंत्री दिनेश खटीक अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को करवाई का आश्वासन भी दिया।