Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

मृत्यु निश्चित होने के बाद भी हम नहीं करते स्वीकार:पं व्यास बीकानेर। श्री आदि गणेश मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भक्ति, धर्म और मानवीय आदर्शों से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों का वर्णन किया गया। इस दौरान कथा पंडाल श्याम ला गिरधारी... जैसे भजनों से गूंज उठा,जिस पर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन होकर झूमते रहे। कथा वाचक पं सुनील व्यास बताया कि भगवान अपने भक्तों के प्रेम, समर्पण और निष्काम भक्ति से प्रसन्न होते हैं। सच्चा भक्त वही है जो अहंकार,छल और कपट से दूर रहकर प्रभु का स्मरण करता है। व्यास ने कहा कि प्रभु जब अवतार लेते हैं तो माया के साथ आते हैं। साधारण मनुष्य माया को शाश्वत मान लेता है और अपने शरीर को प्रधान मान लेता है। जबकि शरीर नश्वर है। उन्होंने कहा कि भागवत बताता है कि कर्म ऐसा करो जो निस्काम हो वहीं सच्ची भक्ति है।कथा में भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग सुनाया गया,जिसमें भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा और विश्वास का वर्णन किया गया। बताया गया कि सत्य और भक्ति की हमेशा विजय होती है तथा धर्म की रक्षा के लिए भगवान किसी भी रूप में प्रकट हो सकते हैं। इस प्रसंग के माध्यम से संयमित और मधुर वाणी के महत्व को भी समझाया गया।महाराज ने कहा कि व्यक्ति अपने जीवन में जिस प्रकार के कर्म करता है उसी के अनुरूप उसे मृत्यु मिलती है। मनुष्यों का क्या कर्तव्य है इसका बोध भागवत सुनकर ही होता है। विडंबना ये है कि मृत्यु निश्चित होने के बाद भी हम उसे स्वीकार नहीं करते हैं। निस्काम भाव से प्रभु का स्मरण करने वाले लोग अपना जन्म और मरण दोनों सुधार लेते हैं।उन्होंने कहा कि वैराग्य मानव को ज्ञानी बनाता है। वैराग्य में मानव संसार में रहते हुए भी सांसारिक मोहमाया से दूूर रहता है। उन्होंने जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों को अपने जीवन में क्रोध,लोभ,मोह,हिंसा,संग्रह आदि का त्यागकर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। व्यास पीठाधीश्वर ने भागवत कथा के दौरान कपिल चरित्र,सती चरित्र,धु्रव चरित्र,जड़ भरत चरित्र,नृसिंह अवतार आदि प्रसंगों पर प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है। उन्होंने भगवत कीर्तन करने,ज्ञानी पुरुषों के साथ सत्संग कर ज्ञान प्राप्त करने व अपने जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया। जब भगवान शिव के विवाह की झांकी निकाली गई, तो माहौल एकदम उत्सव जैसा हो गया। शिव विवाह के भजनों पर श्रद्धालु देर तक नाचते-झूमते रहे।पंडित जी ने समुद्र मंथन की कथा सुनाते हुए कहा कि जैसे समुद्र से विष और अमृत दोनों निकले थे, वैसे ही इंसान के अंदर भी अच्छे और बुरे दोनों विचार होते हैं। जब हम अपने मन का मंथन करेंगे, तभी हमें सही और गलत की पहचान होगी।रामसा व्यास के साथ आई भजन मंडली की ओर से प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रोता भाव विभोर होकर नाचने लगे।

Bikaner, Bikaner | Jun 3, 2026

MORE NEWS

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की बैठक में कहासुनी
बीडीए के एक ठेकेदार ने मंत्री से की सीधी शिकायत
अधिकारियों पर टोकन मनी लेने के लगाए आरोप
कहा- बिना पैसे कोई काम नहीं होता
शिकायत सुन मंत्री खर्रा हुए नाराज
कहा- दो दिनों से बीकानेर में हूं, जनसुनवाई कर रहा हूं, अब तक क्यों नहीं आए?
मंत्री बोले- सिर्फ हल्ला करने से काम नहीं चलेगा, तथ्य पेश करें
बैठक के दौरान मंत्री पर भी लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप
मौके पर कुछ देर के लिए माहौल हुआ गरम
मामले को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज।
#BikanerNews #JhabarSinghKharra #UDHMinister #BDA #ContractorComplaint #CorruptionAllegations #TokenMoneyIssue #PublicHearing #AdministrativeReview #RajasthanPolitics #Governance #Accountability #Transparency #BreakingNews #LocalPolitics #CivicAdministration #PoliticalBuzz #RajasthanNews #DevelopmentWorks #BikanerUpdates #Bikaner #Rajasthan #Bikaner _update

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की बैठक में कहासुनी बीडीए के एक ठेकेदार ने मंत्री से की सीधी शिकायत अधिकारियों पर टोकन मनी लेने के लगाए आरोप कहा- बिना पैसे कोई काम नहीं होता शिकायत सुन मंत्री खर्रा हुए नाराज कहा- दो दिनों से बीकानेर में हूं, जनसुनवाई कर रहा हूं, अब तक क्यों नहीं आए? मंत्री बोले- सिर्फ हल्ला करने से काम नहीं चलेगा, तथ्य पेश करें बैठक के दौरान मंत्री पर भी लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप मौके पर कुछ देर के लिए माहौल हुआ गरम मामले को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज। #BikanerNews #JhabarSinghKharra #UDHMinister #BDA #ContractorComplaint #CorruptionAllegations #TokenMoneyIssue #PublicHearing #AdministrativeReview #RajasthanPolitics #Governance #Accountability #Transparency #BreakingNews #LocalPolitics #CivicAdministration #PoliticalBuzz #RajasthanNews #DevelopmentWorks #BikanerUpdates #Bikaner #Rajasthan #Bikaner _update

Bikaner, Bikaner | Jun 3, 2026

RAC जवान के लापता होने के मामले में परिजनों का प्रदर्शन,
एसपी कार्यालय के बाहर पहुंचकर जताया रोष,
लापता बाबूलाल को जल्द बरामद करने की उठाई मांग,
परिजनों ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई तेज करने की मांग की,
पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान लापता हुआ था बाबूलाल,
परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने के लगाए आरोप,
कहा- लंबे समय बाद भी नहीं मिला कोई सुराग,
मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर जताई नाराजगी,
परिजनों ने जल्द खोजबीन कर जवान को सकुशल ढूंढने की मांग की।
#BikanerNews #RACJawan #MissingPerson #BabulalMissing #FamilyProtest #SPOffice #JusticeForBabulal #PoliceInvestigation #PBMHospital #SearchOperation #PublicDemand #RajasthanNews #BikanerUpdates #MissingCase #LawAndOrder #MemorandumSubmitted #FamilyAppeal #ActionDemanded #BreakingNews #RajasthanPolice #Bikaner #Rajasthan #Bikaner_update

RAC जवान के लापता होने के मामले में परिजनों का प्रदर्शन, एसपी कार्यालय के बाहर पहुंचकर जताया रोष, लापता बाबूलाल को जल्द बरामद करने की उठाई मांग, परिजनों ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई तेज करने की मांग की, पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान लापता हुआ था बाबूलाल, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने के लगाए आरोप, कहा- लंबे समय बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर जताई नाराजगी, परिजनों ने जल्द खोजबीन कर जवान को सकुशल ढूंढने की मांग की। #BikanerNews #RACJawan #MissingPerson #BabulalMissing #FamilyProtest #SPOffice #JusticeForBabulal #PoliceInvestigation #PBMHospital #SearchOperation #PublicDemand #RajasthanNews #BikanerUpdates #MissingCase #LawAndOrder #MemorandumSubmitted #FamilyAppeal #ActionDemanded #BreakingNews #RajasthanPolice #Bikaner #Rajasthan #Bikaner_update

Bikaner, Bikaner | Jun 3, 2026

बीकानेर में मंत्री झाबर सिंह खर्रा
सर्किट हाउस में ली विभागीय सीमक्षा बैठक 
बैठक में विधायक जेठानंद व्यास, सिद्धि कुमारी व डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत हुए शामिल
बैठक में अधिकारियों व विधायकों से लिया फीडबैक
स्थानीय मुद्दे व समस्याओं पर हुई बात
विभागीय योजनाओं की समीक्षा की
अब मंत्री झाबर सिंह खर्रा करेंगे प्रेस वार्ता
पत्रकारों से फिर होंगे रूबरू
#lionexpress #bikaner #news #lionews #Bikaner #JhabarSinghKharra #CircuitHouse #ReviewMeeting #DepartmentalMeeting #RajasthanPolitics #MLA #PublicIssues #Development #PressConference #MediaInteraction #LocalNews #RajasthanGovernment

बीकानेर में मंत्री झाबर सिंह खर्रा सर्किट हाउस में ली विभागीय सीमक्षा बैठक बैठक में विधायक जेठानंद व्यास, सिद्धि कुमारी व डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत हुए शामिल बैठक में अधिकारियों व विधायकों से लिया फीडबैक स्थानीय मुद्दे व समस्याओं पर हुई बात विभागीय योजनाओं की समीक्षा की अब मंत्री झाबर सिंह खर्रा करेंगे प्रेस वार्ता पत्रकारों से फिर होंगे रूबरू #lionexpress #bikaner #news #lionews #Bikaner #JhabarSinghKharra #CircuitHouse #ReviewMeeting #DepartmentalMeeting #RajasthanPolitics #MLA #PublicIssues #Development #PressConference #MediaInteraction #LocalNews #RajasthanGovernment

Bikaner, Bikaner | Jun 3, 2026

किसानों का बड़ा ऐलान 
चक्का जाम की घोषणा के बाद
#ईसरदाबांध  #किसान

किसानों का बड़ा ऐलान चक्का जाम की घोषणा के बाद #ईसरदाबांध #किसान

Bikaner, Bikaner | Jun 3, 2026

महाराजा डूंगर सिंह जी पार्क का डवलप होना चाहिए - शेखावत 
बीकानेर।बीकानेर ऐतिहासिक गढ़ जूनागढ़ के ठीक सामने महाराजा डूंगर सिंह जी के पार्क पर लगा  रहता है ताला, जिसके कारण पर्यटक नहीं जान पाते बीकानेर के महाराजा डूंगर सिंह जी का इतिहास एवं निस्संदेह बीकानेर का इतिहास विश्व विख्यात बहुत पुराना है राज परिवार के कंई ट्रस्ट बने हुए हैं लेकिन महाराजा डूंगर सिंह जी का पार्क  नहीं खोला जा रहा है आमजन एवं पर्यटकों के लिए आस पास कचरा जमा पड़ा रहता है एवं पास ही ट्रस्ट के  तीन मंदिर भी है।
____________________________________________
वर्जन: (वरिष्ठ पत्रकार इतिहासकार महेन्द्र सिंह शेखावत )
बीकानेर का इतिहास सैकड़ों वर्षों पुराना है लेकिन निःसंदेह बीकानेर के महाराजा डूंगर सिंह जी संगमरमर बनी प्रतिमा पार्क को ट्रस्ट एवं पर्यटन को इसे डवलप करके आमजन एवं पर्यटकों को इनके इतिहास की जानकारी से अवगत करवायें जैसा की कालांतर में यहां खादी की प्रदर्शनी लगाई जाती थी वैसे अब भी इसमें

महाराजा डूंगर सिंह जी पार्क का डवलप होना चाहिए - शेखावत बीकानेर।बीकानेर ऐतिहासिक गढ़ जूनागढ़ के ठीक सामने महाराजा डूंगर सिंह जी के पार्क पर लगा रहता है ताला, जिसके कारण पर्यटक नहीं जान पाते बीकानेर के महाराजा डूंगर सिंह जी का इतिहास एवं निस्संदेह बीकानेर का इतिहास विश्व विख्यात बहुत पुराना है राज परिवार के कंई ट्रस्ट बने हुए हैं लेकिन महाराजा डूंगर सिंह जी का पार्क नहीं खोला जा रहा है आमजन एवं पर्यटकों के लिए आस पास कचरा जमा पड़ा रहता है एवं पास ही ट्रस्ट के तीन मंदिर भी है। ____________________________________________ वर्जन: (वरिष्ठ पत्रकार इतिहासकार महेन्द्र सिंह शेखावत ) बीकानेर का इतिहास सैकड़ों वर्षों पुराना है लेकिन निःसंदेह बीकानेर के महाराजा डूंगर सिंह जी संगमरमर बनी प्रतिमा पार्क को ट्रस्ट एवं पर्यटन को इसे डवलप करके आमजन एवं पर्यटकों को इनके इतिहास की जानकारी से अवगत करवायें जैसा की कालांतर में यहां खादी की प्रदर्शनी लगाई जाती थी वैसे अब भी इसमें

Bikaner, Bikaner | Jun 2, 2026