चास: सेक्टर-9 बी रोड पर कार में लगी आग, अफरातफरी मची
Chas, Bokaro | May 5, 2026 बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 बी रोड स्थित कार में अचानक आग लग गई।आग लगता देख आसपास के लोगो मे कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई।सोमवार मंगलवार मध्य रात्रि लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि एक हुंडई कार जल गई। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन कार का इंजन पूरी तरह जलकर राख हो गया।गलीमत रही कि किसी की जान नहीं गई है।