मिहींपुरवा: केलापुरवा गांव के पास खेत में मिला गौवंश का अवशेष, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़िया दीवान के मजरा केलापुरवा में सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे के आसपास तिलकराम लोधी के गन्ने के खेत में गौवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मोतीपुर पुलिस को दी गई सूचना के बाद मौके पर थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे हैं और जांच में जुटे हैं मौके पर भारी भीड़ एकत्रित है। स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है।