मिहींपुरवा: राणा फार्म सरयू नहर के किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
मटेही के राणा फॉर्म में नहर किनारे दीपक पुत्र राधेश्याम अपने घर से शुक्रवार की रात 7:30 बजे घर से खाना खाकर नहर किनारे आया था। इसी दौरान परिजनों को चिल्लाने की आवाज आई जिसको सुनकर परिजन घर के बाहर आए तो देखा कि दीपक जमीन पर गिरा है और उसकी मृत्यु हो गई है सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस कार्यवाई में जुट गई है वहीं परिजनो ने हत्या का आरोप लगाया।