मिहींपुरवा: अयोध्या पूरवा में पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, लाया गया रेंज कार्यालय
सुजौली रेंज के अयोध्या पूर्व में तेंदुए के आतंक से पिछले एक महीने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुए ने कई लोगों को घायल किया था। तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग में 12 अक्टूबर की रात पिंजरा लगाया था। शुक्रवार की सुबह 1 बजे के करीब तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है तेंदूये को रेंज कार्यालय लाया गया है।