पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग बाईपास पर एक ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक हुआ घायल
आज शनिवार की देर शाम को गर्दनीबाग बाईपास पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार युवक को पास के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। बता दें कि घायल बाइक सवार युवक का नाम बिट्टू कुमार है जो कि दानापुर का रहने वाला है।