पटना ग्रामीण: पटना के बोरिंग रोड पानी टंकी स्थित एक हॉस्टल से पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप के साथ दो टॉप टेन अपराधी को किया गिरफ्तार
पटना पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में कृष्णापुरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बोरिंग रोड पानी टंकी स्थित सारंग बॉयज हॉस्टल में कुछ अपराधी जुटे हैं जो बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हथियार और गोली के साथ जमा हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दो टॉप 10 अपराधी के साथ हथियारों का खेप बरामद किया गया है।