पटना ग्रामीण: पीएम मोदी बिहार दौरे पर कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे: भाजपा कार्यालय में बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
प्रधानमंत्री दो मार्च को बिहार के दौरे पर आने वाला है। पीएम मोदी का ये बिहार दौरा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएम बिहार दौरे पर औरंगाबाद में एक सभा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ मंच पर मौजूद रहेंगे। पीएम के दौरे पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।