पटना ग्रामीण: रानीपुर पैजावा से गुमशुदा 13 वर्षीय किशोर को ढूंढने के लिये पीड़ित परिजनों ने बाईपास थाने की पुलिस से लगायी मदद की गुहार
पटना के रानीपुर पैजावा निवासी रुदल सिंह का 13 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार परिजनों को बिना कुछ बताए अपने घर से बीते 23 फरवरी को निकला था जो 24 घंटे बाद भी घर वापस नही आया। इसके बाद इधर उधर ढूंढकर हारे परिजनों ने बाईपास थाने की पुलिस से मदद की गुहार लगायी है। बाईपास थाने की पुलिस पटना पुलिस की शोशल मीडिया पर लापता किशोर के फोटो डालकर ढूंढने में मदद की अपील की है।