कोटकासिम: कोटकासिम थाना क्षेत्र में अवैध देशी शराब बेचते हुए एक युवक को पकड़ा गया, 2 लीटर अवैध शराब की गई ज़ब्त
Kotkasim, Alwar | Apr 23, 2026 कोटकासिम पुलिस थाने की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार SI रोशन लाल, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार और हंसराज गश्त पर निकले थे। नयागांव बस स्टैंड से बसई बिरथल माचरौली रोड पर जोहड़ के पास शीशम के पेड़ के नीचे शमशेर सिंह को 2 लीटर अवैध हथकड़ी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।