मेरठ शास्त्री नगर में फिर चला आवास विकास का बुलडोजर: जनता ने उठाए गंभीर सवाल!
मेरठ के शास्त्री नगर (सेक्टर-9) में शनिवार सुबह अचानक दो बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ पहुंची आवास विकास की टीम ने ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और प्रशासन पर चुनिंदा लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
दरअसल, आवासीय परिसरों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश हैं, जिसके तहत यह कार्रवाई की जा रही है। लेकिन 14 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई से पहले इस तरह अचानक हुई कार्रवाई ने क्षेत्र के व्यापारियों को असमंजस और डर में डाल दिया है।
क्या यह कार्रवाई सही है या छोटे व्यापारियों के साथ भेदभाव हो रहा है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
📽️ पूरी वीडियो रिपोर्ट देखने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और शेयर करें! Part 7
Meerut, Meerut | Jun 20, 2026