ब्रेकिंग न्यूज
सायरा स्वतंत्रता दिवस पर SBI बैंक की लापरवाही आई सामने सायरा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर SBI बैंक में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने का मामला सामने आया। बैंक परिसर में सुबह तिरंगा नहीं फहराया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद बैंक प्रशासन हरकत में आया और करीब साढ़े 12 बजे तिरंगा फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर बैंक की इस लापरवाही को लेकर लोगों में चर्चा का माहौल है।