महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने कुलपति के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन धरना समाप्त किया
Sadar, Varanasi | Dec 20, 2024 महात्मा गाँधी काशी विधापीठ, वाराणसी में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी आशुतोष तिवारी हर्षित के नेतृत्व में ग्यारह सूत्रीय मांगो को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन कुलपति के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। छात्रों ने बताया कि सभी विषयों पर सकारात्मक वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया गया हैं।