वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के भीमराव आंबेडकर पर दिए बयान के खिलाफ मार्च निकालकर विरोध जताया
Sadar, Varanasi | Dec 20, 2024 सदन के अंदर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के ऊपर दिए गए बयान पर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता कचहरी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वहां से जिला मुख्यालय पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया ।