राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौकी पर दी तहरीर, की गिरफ्तारी की मांग
Sadar, Varanasi | Dec 20, 2024 वाराणसी में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर सांसदों को धक्का देने एवं चोटिल करने के आरोप में बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा कचहरी पुलिस चौकी पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को धक्केबाज बताया।