मंडला: बिझौली अमगंवा में ₹27.72 लाख से बनी गोशाला बंद, कलेक्टर को दिया आवेदन
Mandla, Mandla | May 5, 2026 जिले के बिझौली अमगंवा क्षेत्र में शासकीय गोशाला बंद होने से निराश्रित मवेशियों की समस्या बढ़ती जा रही है। सडक़ों और खेतों में घूम रहे पशुओं से जहां दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, वहीं किसानों की फसलें भी बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गोशाला को शीघ्र पुन चालू करने की मांग की है। पशु प्रेमी निशा ठाकुर ने मंगलवार को एक बजे कलेक्टर को आवेदन दिया है।